दीपक की लौ से घर में लगी आग सारा सामान जलकर हुआ नष्ट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
हवेली खड़गपुर : दीपावली की रात नगर क्षेत्र के घोषपुर में दीपक की लौ से एक घर में आग लग गई. आग से घर में रखा सभी सामान जलकर नष्ट हो गया. जानकारी के अनुसार घोषपुर निवासी भूलन सिंह दीपावली के पूजन के उपरांत अपने खपरैलनुमा घर में दीपक जलाकर कहीं चले गए. इसी दौरान […]
विज्ञापन
हवेली खड़गपुर : दीपावली की रात नगर क्षेत्र के घोषपुर में दीपक की लौ से एक घर में आग लग गई. आग से घर में रखा सभी सामान जलकर नष्ट हो गया. जानकारी के अनुसार घोषपुर निवासी भूलन सिंह दीपावली के पूजन के उपरांत अपने खपरैलनुमा घर में दीपक जलाकर कहीं चले गए.
आपके शहर में
विज्ञापन
इसी दौरान दीपक की लौ भभक उठी और आग तेजी से घर में रखे सामानों को अपनी चपेट में ले लिया. जब तक लोग आग बुझा पाते तब तक घर में रखा कपड़ा, अनाज, बिछावन नगद 15 हजार रूपये सहित जरूरत कागजात जलकर राख हो गये. इधर आनन-फानन में टोले के लोगों द्वारा आग पर त्वरित रूप से काबू पाया गया. तब तक सारा सामान जलकर नष्ट हो गया था. जानकारी हो कि भूलन सिंह का परिवार गरीब है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन