डेढ़ वर्षीय बच्चे का पेट फाड़ा, निकलीं अंतड़ियां

Updated at : 24 Sep 2019 8:13 AM (IST)
विज्ञापन
डेढ़ वर्षीय बच्चे का पेट फाड़ा, निकलीं अंतड़ियां

तारापुर : सोनडीहा गांव के बाजरे के खेत में सोमवार को एक डेढ़ वर्षीय बच्चा पर अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें आंत व लिवर पेट से बाहर निकल आया. गंभीर स्थिति में बच्चे को अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर में भर्ती कराया गया है. प्रभारी उपाधीक्षक डॉ बीएन सिंह के नेतृत्व में […]

विज्ञापन

तारापुर : सोनडीहा गांव के बाजरे के खेत में सोमवार को एक डेढ़ वर्षीय बच्चा पर अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें आंत व लिवर पेट से बाहर निकल आया. गंभीर स्थिति में बच्चे को अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर में भर्ती कराया गया है.

प्रभारी उपाधीक्षक डॉ बीएन सिंह के नेतृत्व में ऑपरेशन कर आंत व लिवर को पेट में शिफ्ट कर दिया. चिकित्सकों का कहना है स्थिति स्थिर है. इधर इस घटना के बाद क्षेत्र में बच्चा चोर की अफवाह जंगल में आग की तरह फैल गयी.
बताया जाता है कि सोनडीहा तांती टोला के कृष्णा तांती जो पेशे से राज मिस्त्री हैं. काम करने के लिए सोमवार को घर से बाहर गया हुआ था. उसकी पत्नी घर के अंदर खाना बना रही थी. जबकि उसका डेढ़ वर्षीय बच्चा आशीष कुमार घर के बरामदे पर खेल रहा था.
अचानक बच्चे की रोने की आवाज सुनकर लोग दौड़ पड़े. बच्चे की मां भी दौड़ कर निकली. लेकिन उसका बच्चा बरामदे पर नहीं था. बच्चे के रोने की आवाज घर से लगभग डेढ़ सौ गज की दूरी पर बाजरे के खेत से आ रही थी.
लोग जब बाजरे के खेत में पहुंचा तो बच्चा लहूलुहान पड़ा हुआ था. उसके पेट से आंत व लिवर बाहर निकला हुआ था. लगता था मानों किसी ने धारदार हथियार से बच्चे का पेट फाड़ दिया था. ग्रामीण तत्काल घायल बच्चे को लेकर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे. जहां उसका ऑपरेशन कर आंत व लिवर को पेट में शिफ्ट किया गया. प्रभारी उपाधीक्षक डॉ बीएन सिंह ने बताया कि बच्चे का लिवर एवं बड़ी आंत बाहर निकल गया था.
लिवर में थोड़ा जख्म था. स्थानीय लोगों की मानें तो कोई बरामदे पर खेल रहे बच्चे को पकड़ कर बाजरे के खेत ले गया और हत्या करने की नीयत से उसके पेट पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. लेकिन बच्चे के रोने के कारण वह भाग गया होगा. जबकि कुछ लोग इसे मतभेद के कारण घटना को अंजाम देने की चर्चा कर रहे हैं. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन