नगर परिषद के सामान्य बोर्ड की बैठक में 11 प्रस्ताव पारित
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जमालपुर : नगर परिषद क्षेत्र के धरहरा रोड स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के निकट चिन्हित जमीन पर 66 लाख 37 हजार रुपए की लागत से दुकान का निर्माण किया जाएगा. यह निर्माण आंतरिक स्रोत से प्राप्त राशि से की जाएगी. सोमवार को नगर परिषद के सभागार में जून और जुलाई महीने की संयुक्त बैठक में […]
विज्ञापन
जमालपुर : नगर परिषद क्षेत्र के धरहरा रोड स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के निकट चिन्हित जमीन पर 66 लाख 37 हजार रुपए की लागत से दुकान का निर्माण किया जाएगा. यह निर्माण आंतरिक स्रोत से प्राप्त राशि से की जाएगी. सोमवार को नगर परिषद के सभागार में जून और जुलाई महीने की संयुक्त बैठक में यह निर्णय लिया गया. बैठक की अध्यक्षता मुख्य पार्षद पार्वती देवी ने की. जबकि बैठक में उपमुख्य पार्षद वीणा देवी और कार्यपालक पदाधिकारी सूर्यानंद उपस्थित थे.
बैठक में कुल 11 प्रस्ताव पारित किए गए. जिनमें नया टोला केशवपुर वार्ड संख्या 34 में शिव मंदिर के पास कच्ची गली का पीसीसी निर्माण 14वें वित्त आयोग के माध्यम से कराने, जमालपुर-मुंगेर पथ सहित अन्य मार्गों पर कुर्सी युक्त यात्री शेड का निर्माण करने, बड़े नालों की सफाई सहित विगत 5 वर्षों से जिन नालों की सफाई नहीं हुई, उसका प्राक्कलन तैयार करने, वार्ड पार्षदों को लैपटॉप चलाने का प्रशिक्षण देने, स्टैंडिंग कमिटी के सदस्यों और वार्ड पार्षदों के बैठने के लिए कमरे की व्यवस्था करने के प्रस्ताव भी पारित किए गए.
कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि इसके अतिरिक्त महालेखाकार द्वारा नगर परिषद जमालपुर के वित्तीय वर्ष 2012-13 से लेकर वित्तीय वर्ष 2015-16 तक का अंकेक्षण के क्रम में आपत्ति दर्ज किया गया है.
जिसके निराकरण प्रतिवेदन कार्यालय द्वारा तैयार किया गया है. उसे महालेखाकार को भेजने के प्रस्ताव सहित नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा शहरी निकाय क्षेत्रों में पौधरोपण के लिए जमीन का परिमापण और चिन्हित कर जानकारी उपलब्ध कराने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया. बैठक में वार्ड पार्षद उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










