कार को ट्रक ने मारी टक्कर, चार जख्मी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मुंगेर : सफियासराय ओपी क्षेत्र के इंदरूख गांव से बरात जा रही कार को राष्ट्रीय उच्च पथ 80 पर डकरा नाला के समीप तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने धक्का मार दिया. घटना में कार पर सवार लड़का का भाई सहित चार बराती गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी को इलाज के लिए […]
विज्ञापन
मुंगेर : सफियासराय ओपी क्षेत्र के इंदरूख गांव से बरात जा रही कार को राष्ट्रीय उच्च पथ 80 पर डकरा नाला के समीप तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने धक्का मार दिया. घटना में कार पर सवार लड़का का भाई सहित चार बराती गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भरती कराया गया.
बताया जाता है कि इंदरूख निवासी शशिभूषण सिंह के पुत्र छोटू कुमार की शादी के लिए घर से बरात निकला. कार पर लड़का का भाई राहुल सिंह, रिश्तेदार मोकामा मराची थाना क्षेत्र के शेरपुर निवासी पंकज सिंह, बेगूसराय भैरवार निवासी नितेश कुमार एवं हरिओम कुमार सवार होकर बरात में शामिल होने के लिए बाढ़ के लिए निकले.
जैसे ही वाहन डकरा नाला के समीप पहुंचे कि विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे ट्रक ने आल्टो में धक्का मार दिया. धक्का लगते ही कार पलट गयी और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. धक्का मारने के बाद चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने क्षतिग्रस्त कार से चारों घायलों को बाहर निकाला और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. जहां सभी का इलाज चल रहा है. D
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










