मुंगेर विवि : UG में ऑन-द-स्पॉट एडमिशन तेज, 71,923 सीटें खाली, 21 अगस्त तक मौका, अब तक 25,573 नामांकन

Updated:
विज्ञापन

मुंगेर विश्वविद्यालय. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुंगेर विश्वविद्यालय में स्नातक सेमेस्टर-1 सत्र 2026-30 के लिए ऑन-द-स्पॉट नामांकन प्रक्रिया जारी है. 71,923 रिक्त सीटों पर 21 अगस्त तक 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर दाखिला लिया जा रहा है. अब तक 390 विद्यार्थी नामांकित हो चुके हैं.

विज्ञापन

मुंगेर विश्वविद्यालय के 53 अंगीभूत, संबद्ध एवं राजकीय डिग्री कॉलेजों में सत्र 2026-30 स्नातक सेमेस्टर-1 के लिए ऑन-द-स्पॉट नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है. विश्वविद्यालय की ओर से 17 अगस्त से शुरू की गई इस प्रक्रिया में अब तक 390 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में नामांकन लिया है. विद्यार्थियों के पास नामांकन का मौका 21 अगस्त तक रहेगा. विश्वविद्यालय ने रिक्त सीटों पर अधिक से अधिक विद्यार्थियों को दाखिला देने के लिए यह प्रक्रिया शुरू की है.

विज्ञापन

71,923 सीटों पर मिल रहा दाखिले का मौका

विश्वविद्यालय ने स्नातक सेमेस्टर-1 में रिक्त 71,923 सीटों पर ऑन-द-स्पॉट नामांकन की प्रक्रिया शुरू की है. इसके तहत वैसे विद्यार्थी जो पूर्व में आवेदन नहीं कर सके थे, उन्हें नया आवेदन करने के बाद नामांकन लेने का अवसर दिया गया है. वहीं, पूर्व में आवेदन करने के बावजूद किसी कारण से नामांकन नहीं ले पाने वाले विद्यार्थियों को पुराने आवेदन नंबर के आधार पर दाखिला लेने की सुविधा दी गई है.

पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर नामांकन

ऑन-द-स्पॉट प्रक्रिया के तहत 17 से 21 अगस्त तक नामांकन लिया जा रहा है. इसमें विद्यार्थियों को पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर सीट उपलब्ध रहने तक नामांकन का अवसर मिलेगा. विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से निर्धारित अवधि के भीतर नामांकन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है.

Munger University UG Admission 2026 : नए आवेदकों को देना होगा आवेदन शुल्क

समर्थ के नोडल अधिकारी डॉ. संदीप कुमार टाटा ने बताया कि ऑन-द-स्पॉट प्रक्रिया में नया आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को आवेदन शुल्क जमा करना होगा. वहीं, जो विद्यार्थी पूर्व में आवेदन कर चुके हैं, उन्हें दोबारा आवेदन शुल्क जमा करने की जरूरत नहीं होगी. इससे पहले आवेदन कर चुके विद्यार्थियों के लिए पुराने आवेदन नंबर के आधार पर नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

चार मेरिट लिस्ट में 25 हजार से अधिक दाखिले

विश्वविद्यालय की ओर से अब तक स्नातक सेमेस्टर-1 के लिए चार मेरिट लिस्ट जारी कर नामांकन लिया जा चुका है. इन मेरिट लिस्ट के माध्यम से कुल 97,106 सीटों में 25,183 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया था. इसके बाद ऑन-द-स्पॉट प्रक्रिया में अब तक 390 विद्यार्थियों के दाखिले के साथ सत्र 2026-30 में कुल नामांकित विद्यार्थियों की संख्या बढ़कर 25,573 हो गई है.

21 अगस्त के बाद नहीं मिलेगा यह मौका

ऑन-द-स्पॉट नामांकन प्रक्रिया 21 अगस्त तक चलेगी. ऐसे विद्यार्थी जो अब तक स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन नहीं ले सके हैं, उनके लिए यह महत्वपूर्ण अवसर है. विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों में विषयवार रिक्त सीटों के आधार पर दाखिला दिया जा रहा है. छात्रों को समय सीमा के भीतर आवेदन और नामांकन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन