नियोजन कार्यालय में लाखों की चोरी
Updated at : 25 Jun 2019 6:01 AM (IST)
विज्ञापन

मुंगेर : कासिम बाजार थाना क्षेत्र के लल्लू पोखर मिश्रा कॉलोनी स्थित एक प्राइवेट मकान में संचालित नियोजन कार्यालय को रविवार की रात चोरों ने अपना निशाना बनाया. चोरों ने कार्यालय का ताला तोड़ कर 2 कंप्यूटर सेट, 2 प्रिंटर, 2 बड़ा वाला फोटो स्टेट मशीन, बैटरी सहित अन्य समान की चोरी कर ली. इस […]
विज्ञापन
मुंगेर : कासिम बाजार थाना क्षेत्र के लल्लू पोखर मिश्रा कॉलोनी स्थित एक प्राइवेट मकान में संचालित नियोजन कार्यालय को रविवार की रात चोरों ने अपना निशाना बनाया. चोरों ने कार्यालय का ताला तोड़ कर 2 कंप्यूटर सेट, 2 प्रिंटर, 2 बड़ा वाला फोटो स्टेट मशीन, बैटरी सहित अन्य समान की चोरी कर ली.
इस मामले में विभागीय स्तर पर कासिम बाजार थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है. बताया जाता है लल्लू पोखर मोहल्ला के मिश्रा कॉलोनी में एक प्राइवेट मकान में जिला नियोजन कार्यालय संचालित किया जा रहा है. शनिवार को कर्मचारी संध्या में कार्यालय बंद कर चले गये. रविवार को बंदी के कारण कोई भी कर्मी नहीं आये. सोमवार की सुबह 10 बजे जब कर्मचारी कार्यालय पहुंचे तो कार्यालय के मुख्य गेट का ताला टूटा पाया.
जिला नियोजन पदाधिकारी नीतीश कुमार सिन्हा ने बताया कि कार्यालय का ताला टूटा देख कर कर्मचारियों के साथ अंदर गये. कार्यालय में रखे कंप्यूटर सेट, प्रिंटर, फोटो स्टेट मशीन, बैट्री नहीं था. चोरों ने लगभग ढाई लाख रुपये के सामान की चोरी कर ली. उन्होंने कहा कि चोरी की लिखित शिकायत कासिम बाजार थाना में की गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




