ओपी प्रभारी से मारपीट के मामले में रूपेश उर्फ चुल्हवा को तीन वर्ष कारावास

मुंगेर : सफियासराय ओपी प्रभारी चंद्रिका प्रसाद को अपराधियों द्वारा मारपीट कर हाथ तोड़ देने के मामले में गुरुवार को न्यायालय में सजा सुनायी गयी. मुंगेर के अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय अनिल कुमार मिश्रा ने सत्रवाद संख्या 690/11 में उपलब्ध साक्ष्य एवं गवाहों के बयान के आधार पर अभियुक्त रूपेश यादव उर्फ चुल्हवा यादव को […]
मुंगेर : सफियासराय ओपी प्रभारी चंद्रिका प्रसाद को अपराधियों द्वारा मारपीट कर हाथ तोड़ देने के मामले में गुरुवार को न्यायालय में सजा सुनायी गयी. मुंगेर के अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय अनिल कुमार मिश्रा ने सत्रवाद संख्या 690/11 में उपलब्ध साक्ष्य एवं गवाहों के बयान के आधार पर अभियुक्त रूपेश यादव उर्फ चुल्हवा यादव को दोषी करार देते हुए विभिन्न धाराओं में 2 वर्ष एवं 3 वर्ष की सजा सुनाई. दोनों सजाएं साथ-साथ चलेगी. कांड के सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक मो. जहांगीर ने बहस में भाग लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




