मुंगेर में शिक्षक नियुक्ति घोटाले का भंडाफोड़

Updated at : 07 Jun 2014 5:57 AM (IST)
विज्ञापन
मुंगेर में शिक्षक नियुक्ति घोटाले का भंडाफोड़

मुंगेरः डीएम नरेंद्र कुमार सिंह ने जिले में जालसाजी कर बड़े पैमाने पर फरजी शिक्षकों की नियुक्ति के मामले का भंडाफोड़ किया है. टीइटी की मेधा सूची में जालसाजी कर बरियारपुर प्रखंड में दर्जनों शिक्षकों को नियुक्त किया गया है. इस मामले में हरिणमार विंदा दियारा पंचायत के पंचायत सेवक प्रवीण कुमार को गिरफ्तार कर […]

विज्ञापन

मुंगेरः डीएम नरेंद्र कुमार सिंह ने जिले में जालसाजी कर बड़े पैमाने पर फरजी शिक्षकों की नियुक्ति के मामले का भंडाफोड़ किया है. टीइटी की मेधा सूची में जालसाजी कर बरियारपुर प्रखंड में दर्जनों शिक्षकों को नियुक्त किया गया है. इस मामले में हरिणमार विंदा दियारा पंचायत के पंचायत सेवक प्रवीण कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, जबकि जालसाजी कर नियुक्ति पानेवाले छह शिक्षकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

जिलाधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह ने चार जून को बरियारपुर प्रखंड के हरिणमार पंचायत में निरीक्षण के दौरान फरजी शिक्षकों की नियुक्ति का मामला पकड़ा था. इस मामले में पंचायत सेवक के मिलीभगत से टीइटी की सूची को बदल कर फरजी पंचायत शिक्षकों की नियुक्ति की गयी थी. जिलाधिकारी ने पंचायत सचिव प्रवीण कुमार को नियुक्ति से संबंधित सभी अभिलेख को लेकर शुक्रवार को मुख्यालय बुलाया था. अभिलेखों के जांच के दौरान यह पाया गया कि बड़े पैमाने पर शिक्षक नियुक्ति में जालसाजी की गयी है. जांच के बाद जिलाधिकारी के आदेश पर जहां पंचायत सचिव प्रवीण कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया, वहीं प्रारंभिक जांच में जालसाजी कर शिक्षक बने छह शिक्षकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

इनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज : भेलवा दियारा प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक रोबिन कुमार, हरिणमार हरिजन टोला के पंचायत शिक्षक साहब कुमार पासवान, प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर के शिक्षक धर्मेद्र कुमार, प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर की शिक्षिका बेबी कुमारी व प्राथमिक विद्यालय रैयता की शिक्षिका रूबी कुमारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन