एमयू जल्द 12 प्राचार्यों को साक्षात्कार के बाद कॉलेजों में करेगा नियुक्त

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
एमयू जल्द 12 प्राचार्यों को साक्षात्कार के बाद कॉलेजों में करेगा नियुक्त

बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग से एमयू को मिले हैं 12 प्राचार्य

विज्ञापन

बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग से एमयू को मिले हैं 12 प्राचार्य प्रतिनिधि, मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय को बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग से 12 प्राचार्य मिले हैं. इसकी सूची भी आयोग द्वारा विश्वविद्यालय को भेज दी गयी है. वहीं अब जल्द ही विश्वविद्यालय इन प्राचार्यों का डॉजियर पटना से लाकर साक्षात्कार की प्रक्रिया पूर्ण करेगा. इसके बाद इन प्राचार्यों को कॉलेजों में नियुक्त किया जायेगा. कुलसचिव कर्नल विजय कुमार ठाकुर ने बताया कि विश्वविद्यालय को वैसे तो आयोग से कुल 13 प्राचार्य मिले थे, जिसमें से एक प्राचार्य का नाम पैनल से आयोग द्वारा हटा दिया गया है. इससे अब 12 प्राचार्यों का पैनल मिला है. आयोग द्वारा इनकी अंतिम सूची भी विश्वविद्यालय को भेजी गयी है. इसका डॉजियर भी पटना से मंगाया जा रहा है. इसके बाद इन 12 प्राचार्यों के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया संपन्न की जायेगी. साक्षात्कार के बाद इन प्राचार्यों को कॉलेजों का आवंटन किया जायेगा. विदित हो कि जिन प्राचार्यों का पैनल मिला था, उसमें अंजू रजक, चंद्रलोक भारती, जयनंदन सिंह, विजेंद्र कुमार, कंचन गुप्ता, पूनम कुमारी, ज्योत्सना कुमारी, मो शाहब उद्दीन, नरेंद्र कुमार शर्मा, संजय कुमार, निरंजन प्रसाद यादव व एसएम शकील इकबाल शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन