मुंगेर : अधेड़ पर पेट्रोल छिड़क लगायी आग, गंभीर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Aug 2018 1:21 AM (IST)
विज्ञापन

मुंगेर : पूरबसराय ओपी क्षेत्र के दिलावरपुर मोहल्ले में गुरुवार की सुबह एक दबंग परिवार तथा उसके परिजनों ने एक अधेड़ के साथ पहले मारपीट की तथा बाद में उसके ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी, जिससे वह बुरी तरह जल गया. मोहल्ले के ही एक युवक ने घायल को सदर अस्पताल में भर्ती […]
विज्ञापन
मुंगेर : पूरबसराय ओपी क्षेत्र के दिलावरपुर मोहल्ले में गुरुवार की सुबह एक दबंग परिवार तथा उसके परिजनों ने एक अधेड़ के साथ पहले मारपीट की तथा बाद में उसके ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी, जिससे वह बुरी तरह जल गया.
मोहल्ले के ही एक युवक ने घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पुलिस के समक्ष घायल ने अपना बयान भी दर्ज कराया. सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. घटना का कारण जमीन संबंधी विवाद बताया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




