अशोक धाम में गिरा तार, ट्रेन परिचालन प्रभावित, दो ट्रेनें री-शिड्यूल्ड

जमालपुर : मंगलवार की देर संध्या दानापुर रेल मंडल के मोकामा-किऊल रेलखंड स्थित अशोक धाम हॉल्ट के निकट रेल विद्युतीकरण का हाई टेंशन वायर टूट कर गिर पड़ा. जिसके कारण ट्रेनों की आवाजाही पर बुरी तरह प्रभाव पड़ा और मालदा रेल मंडल के किऊल-जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर चलने वाली तीन ट्रेनें भी प्रभावित हुई. जानकारी के […]
जमालपुर : मंगलवार की देर संध्या दानापुर रेल मंडल के मोकामा-किऊल रेलखंड स्थित अशोक धाम हॉल्ट के निकट रेल विद्युतीकरण का हाई टेंशन वायर टूट कर गिर पड़ा. जिसके कारण ट्रेनों की आवाजाही पर बुरी तरह प्रभाव पड़ा और मालदा रेल मंडल के किऊल-जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर चलने वाली तीन ट्रेनें भी प्रभावित हुई.
जानकारी के अनुसार दानापुर रेल मंडल के डाउन ट्रैक पर तार गिर जाने के कारण कई ट्रेनों को आसपास के स्टेशनों पर रोक दिया गया. इस क्रम में इस रेलखंड पर चलने वाली 13414 डाउन फरक्का एक्सप्रेस रामपुर डुमरा रेलवे स्टेशन पर तो 13242 डाउन राजेंद्र नगर-बांका इंटरसिटी एक्सप्रेस राजेंद्र नगर टर्मिनल पर घंटों रुकी रही. जबकि 13420 डाउन मुजफ्फरपुर-भागलपुर जनसेवा एक्सप्रेस का परिचालन भी प्रभावित हुआ. इसके कारण डाउन फरक्का एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से लगभग 7:30 घंटे विलंब से जमालपुर पहुंची. जबकि जनसेवा एक्सप्रेस 4:30 घंटे तो बांका इंटरसिटी लगभग 4 घंटे लेट पहुंची. बताया गया कि इस क्रम में लगभग 6 घंटे ट्रेन परिचालन प्रभावित रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










