बिहार : मुंगेर में निजी फाइनेंस कंपनी के प्रबंधक से 5 लाख की लूट, अपराधी फरार

Updated at : 21 May 2018 8:36 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : मुंगेर में निजी फाइनेंस कंपनी के प्रबंधक से 5 लाख की लूट, अपराधी फरार

मुंगेर : बिहार में मुंगेर जिला के जमालपुर थाना अंतर्गत अवंतिका रोड पर आज एक निजी फाइनेंस कंपनी के प्रबंधक से अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर करीब पांच लाख रुपये लूट लिये. पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला ने बताया कि जमालपुर स्थित निजी फाइनेंस कंपनी के प्रबंधक नीतीश कुमार से आज अवंतिका रोड पर […]

विज्ञापन

मुंगेर : बिहार में मुंगेर जिला के जमालपुर थाना अंतर्गत अवंतिका रोड पर आज एक निजी फाइनेंस कंपनी के प्रबंधक से अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर करीब पांच लाख रुपये लूट लिये. पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला ने बताया कि जमालपुर स्थित निजी फाइनेंस कंपनी के प्रबंधक नीतीश कुमार से आज अवंतिका रोड पर उस समय अज्ञात अपराधियों ने उक्त राशि लूट ली जब वह उसे बैंक में जमा करने जा रहे थे.

पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला ने बताया कि चार अपराधी इस वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गये. गौरव ने बताया कि अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन