नहीं उठाया मुकदमा, तो होंगे गंभीर परिणाम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 May 2018 5:53 AM (IST)
विज्ञापन

सिकंदर यादव ने दिया आवेदन मुंगेर : सफियासराय थाना क्षेत्र के पुवारी टोला फरदा निवासी सिकंदर यादव का पूरा परिवार नयारामनगर थाना कांड संख्या 205/17 के अभियुक्तों के धमकी से भयभीत हैं. सिकंदर यादव की पुत्री रानी कुमारी ने मुंगेर के पुलिस उपमहानिरीक्षक को आवेदन देकर कहा है कि कांड के अभियुक्त योगेंद्र यादव, मदन […]
विज्ञापन
सिकंदर यादव ने दिया आवेदन
मुंगेर : सफियासराय थाना क्षेत्र के पुवारी टोला फरदा निवासी सिकंदर यादव का पूरा परिवार नयारामनगर थाना कांड संख्या 205/17 के अभियुक्तों के धमकी से भयभीत हैं. सिकंदर यादव की पुत्री रानी कुमारी ने मुंगेर के पुलिस उपमहानिरीक्षक को आवेदन देकर कहा है कि कांड के अभियुक्त योगेंद्र यादव, मदन यादव, छोटू यादव उसके परिवार को मुकदमा उठाने की धमकी दे रहा है. साथ ही मुकदमा नहीं उठाने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है. रानी कुमारी ने अपने आवेदन में कहा है कि इन अभियुक्तों ने 21 सितंबर 2017 को हथियार से लैस होकर उसके भाई प्रिंस कुमार पर जानलेवा हमला किया था और गोली मारकर घायल कर दिया था.
साथ ही उस गोलीबारी में मेरा एक भैंस भी मारा गया. घटना को लेकर पुलिस में प्राथमिकी तो दर्ज की गयी. लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है. रानी कुमारी न्याय को लेकर अधिकारियों का दरवाजा खटखटा रही. किंतु पुलिस अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है. फलत: उसका पूरा परिवार दहशत में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










