Bihar: मुंगेर में जमादार, 3 सिपाही व एक चालक गिरफ्तार, शराब मामले में घूस मांगते धराए, SP ने की कार्रवाई

मुंगेर में शराब की बोतल के साथ पकड़ाए दो बाइक सवार को जेल भेजने के बाद जब्त बाइक को छोड़ने के एवज में रुपये की डिमांड करने वाले जमादार, सिपाही व चालक को निलंबित करके गिरफ्तार कर लिया गया है. एसपी के आदेश पर कड़ी कार्रवाई की गयी है.
Bihar News: मुंगेर से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है जहां शराब मामले में अवैध उगाही के दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए एसपी ने गिरफ्तार करवा लिया है. एक एएसआई ,तीन सिपाही और एक ड्राइवर को निलंबित करते हुए गिरफ्तार किया गया है. तीनों पर शराब मामले में पकड़ाए वाहन को रुपये लेकर छोड़ने का आरोप है.
हवेली खड़गपुर के एएसआई रिंकू रंजन झा समेत तीन सिपाही व एक ड्राइवर के ऊपर गाज गिरी है. बताया जाता है कि कुछ दिनों पहले एक बाइक पर सवार दो लोगों को वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया था. इस दौरान बाइक सवारों के पास से शराब का एक भरा हुआ बोतल पकड़ाया था. जिसके बाद कार्रवाई करते हुए दोनों को जेल भेज दिया गया था. इसी प्रकरण में जब्त की गयी बाइक को छोड़ने के एवज में आरोपित पुलिसकर्मियों ने रिश्चत की डिमांड की थी.
इस डिमांड की जानकारी स्थानीय लोगों ने हवेली खड़गपुर एसडीपीओ राकेश कुमार को दी. जिसके बाद एसडीपीओ ने मामले को गंभीरता से लिया और अपने स्तर से जांच शुरू की. बताया जाता है कि जांच के क्रम में एसडीपीओ को कुछ सबूत भी मिल गये. जिससे यह स्पष्ट हो गया कि स्थानीय लोगों का आरोप सही है. वहीं इस मामले में एसपी मुंगेर ने कड़ा कदम उठाया और सभी को निलंबित कर दिया.
Also Read: Bihar: भागलपुर में खेत बुवाई करा रहे चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या, जान बचाकर भागा ट्रैक्टर ड्राइवर
एसपी मुंगेर के आदेश पर एक एसआई,तीन सिपाही और एक ड्राइवर को गिरफ्तार भी कर लिया गया. सभी पर अवैध उगाही का आरोप लगा है और जांच में ये आरोप सही पाया गया. विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की प्रक्रिया चल रही है.
Posted By: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




