अग्निकांड पीड़ितों से मिलने भोजपुर पहुंचे मुकेश सहनी, कहा-सरकार के खजाने पर पहला हक गरीबों का होना चाहिए

Updated at : 01 May 2023 7:49 PM (IST)
विज्ञापन
अग्निकांड पीड़ितों से मिलने भोजपुर पहुंचे मुकेश सहनी, कहा-सरकार के खजाने पर पहला हक गरीबों का होना चाहिए

मुकेश सहनी ने कहा कि सरकार के खजाने पर पहला अधिकार गरीबों का होना चाहिए न कि अमीरों का. उन्होंने कहा कि यहां सैकड़ों लोगों के आशियाने उजड़ गए और राहत के नाम पर मात्र नौ हजार रुपये दिए जा रहे है.

विज्ञापन

विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी सोमवार को भोजपुर के बड़हरा थाना क्षेत्रअंतर्गत बुबरा गांव (कुटुकपुर डेरा) पहुंचे जहां कुछ दिनों पूर्व आग लगने की घटना से कई घर जलकर राख हो गए थे. इस दौरान सहनी ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया. उन्होंने पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री भी बांटी. पीड़ित परिवारों को भरोसा देते हुए उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में वीआईपी पार्टी पीड़ित परिजनों के साथ मजबूती से खड़ी है.

पीड़ित परिवारों से मिलने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि सरकार के खजाने पर पहला अधिकार गरीबों का होना चाहिए न कि अमीरों का. उन्होंने कहा कि यहां सैकड़ों लोगों के आशियाने उजड़ गए और राहत के नाम पर मात्र नौ हजार रुपये दिए जा रहे है. उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि जिनका सब कुछ उजड़ गया हो, उसका नौ हजार रुपये में क्या हो सकता है .

वीआईपी प्रमुख ने कहा कि आग लगने की घटना के बाद पीड़ित परिवारों को सरकार को घर बनाकर देना चाहिए, इसके लिए सरकार को एक पॉलिसी बनानी चाहिए. वीआईपी के नेता ने कहा कि अधिकांश आग लगने की घटना झोपड़ीनुमा घरों में ही होती है और उसके बाद गरीबों का सब कुछ उजड़ जाता है.

Also Read: बिहार में बाहुबलियों के आएंगे अच्छे दिन? आनंद मोहन के बाद अब इन दो बाहुबली की रिहाई की उठी मांग

मुकेश सहनी ने पीड़ित परिजनों से वादा किया कि अगर हमलोगों की सरकार बनती है तो आग लगने की घटना में पीड़ित परिवारों को सुविधा या मदद देने के लिए अलग पॉलिसी बनाई जाएगी, जिससे पीड़ित परिवारों को कम से कम एक पक्के का आशियाना मिल सके. उन्होंने कहा कि सरकार और जनप्रतिनिधि का दायित्व है कि ऐसे पीड़ित परिवार के लोगों को घर बनाकर दिया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि आग लगने के बाद जिनका घर उजड़ता है वे गरीब ही होते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन