ePaper

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

Updated at : 27 May 2024 9:46 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

पहाड़पुर मेला चौक के पास सोमवार दोपहर में दो बाइक की टक्कर में एक बाइक सवार युवक ट्रक की चपेट में आकर ज़ख्मी हो गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

विज्ञापन

पहाड़पुर. पहाड़पुर मेला चौक के पास सोमवार दोपहर में दो बाइक की टक्कर में एक बाइक सवार युवक ट्रक की चपेट में आकर ज़ख्मी हो गया. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी युवक को इलाज के लिए पीएचसी ले गयी. जहां गंभीर स्थिति के कारण प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसे बेतिया रेफर कर दिया. जिसकी इलाज के लिए बेतिया ले जाने के क्रम में मौत हो गयी. मृतक सरेया बंजारी पट्टी गांव निवासी मदन ठाकुर का इकलौता पुत्र अनिल कुमार (19) बताया जाता है. घटना के बाद ट्रक छोड़ कर चालक फरार हो गया.

जानकारी के अनुसार अनिल चेन्नई रह कर मजदूरी करता था. रविवार को ही चेन्नई से घर आया था. सोमवार को अपने आधार कार्ड में सुधार कराने के लिए पहाड़पुर मेला बाजार आया था.आधार कार्ड सुधार कराने के बाद मेला बाजार से जैसे ही मुख्य सड़क पर निकला तभी एक दूसरे बाइक से टकरा कर सड़क पर गिर पड़ा. इस बीच अरेराज से बेतिया की तरफ जा रहे एक बालू लदे ट्रक ने युवक को कुचल दिया. जिससे बुरी तरह जख्मी हो गया था. जिसे इलाज के लिए बेतिया ले जाने के क्रम में मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन