Motihari: शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Published by : AJIT KUMAR SINGH Updated At : 29 Oct 2025 6:19 PM

विज्ञापन

हरैया थाना की पुलिस ने नेपाली विदेशी शराब के साथ एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

Motihari: रक्सौल . हरैया थाना की पुलिस ने नेपाली विदेशी शराब के साथ एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है. इसकी जानकारी देते हुए हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने बताया कि कस्टम चौक के पास नेपाली चार चक्का गाड़ी से नेपाली अंग्रेजी शराब बरामद की गई है. आरोपी के पास से दो बोतल नेपाली हिमालयन रिर्जव शराब बरामद की गई है. आरोपी की पहचान वीरगंज के रेश्मकोठी वार्ड नंबर 7 वीरगंज निवासी विमल अग्रवाल के पुत्र रोहित अग्रवाल के रूप में की गई है. इस मामले को लेकर रक्सौल हरैया थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AJIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AJIT KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन