छात्र पर गोली चलाने के मामले में ढाका का युवक गिरफ्तार, पिस्टल, कारतूस व बाइक जब्त

Updated:
विज्ञापन
छात्र पर गोली चलाने के मामले में ढाका का युवक गिरफ्तार, पिस्टल, कारतूस व बाइक जब्त

शहर के अगरवा में बदमाशों के गोली से घायल छात्र के मामले में नगर पुलिस ने रविवार को एक युवक को धर दबोचा है.

विज्ञापन

मोतिहारी. शहर के अगरवा में बदमाशों के गोली से घायल छात्र के मामले में नगर पुलिस ने रविवार को एक युवक को धर दबोचा है. गिरफ्तार युवक निखिल कुमार है, जो मठिया माेहन ढाका का रहने वाला है. पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल, एक गोली व एक बाइक जब्त किया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम शहर के अगरवा मोहल्ला में बाइक सवार दो व्यक्तियों ने अंकुश कुमार नामक छात्र को गोली मार कर घायल कर दिया. घायलावस्था में उसे एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. घायल छात्र अंकुश पकड़ीदयाल थाना के धनौजी का रहने वाला है.उसने पुलिस को बताया कि वह अपने डेरा से बाजार साइकिल से जा रहा था. इस दौरान बाइक सवार बदमाशों ने मेरे पेट में गोली मार दी, जहां वह गिर गया. स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया और परिजनों को इसकी सूचना दी, जहां रोते-बिलखते उसके परिजन पहुंचे. इधर पुलिस के द्वारा पूछताछ के दौरान निखिल कुमार ने बताया कि पिस्टल लेकर यह सभी लोग आपस में खेल रहे थे, जहां अंकुश को गोली लग गया. नगर इंसपेक्टर राजीव रंजन ने बताया कि इस मामले में दिपांशु की तलाश है, जो मधुबन का रहने वाला है. उसकी गिरफ्तारी के बाद और भी खुलासा की संभावना व्यक्त की. पुलिस इस मामले में दो प्राथमिकी करने की तैयारी में है. एक अंकुश के ब्यान पर दर्ज होगा और दूसरा हथियार के साथ बच्चे खेल रहे थे. ताे यह हथियार कहां से आया और कैसे आया आदि विन्दुओं पर विचार-विमर्श कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ranjeet Thakur

लेखक के बारे में

By Ranjeet Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन