Motihari: मुजफ्फरपुर से ससुराल आये युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Updated:
विज्ञापन
Motihari: मुजफ्फरपुर से ससुराल आये युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

पिपराखेम पंचायत के हरपुर हरिदास गांव में ससुरार आए 28 वर्षीय युवक मिन्टु दास का संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी है.

विज्ञापन

Motihari:कल्याणपुर. थाना क्षेत्र के पिपराखेम पंचायत के हरपुर हरिदास गांव में ससुरार आए 28 वर्षीय युवक मिन्टु दास का संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी है. मौत की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया . मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिला के नरियार गांव निवासी स्व.असफी दास के पुत्र मिन्टू दास के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार मिंटू दास स्थानीय थाना क्षेत्र के पिपराखेम पंचायत के हरपुर हरदास गांव अपने ससुराल मेधुदास के घर दो दिन पहले आया था. उसकी शादी मेधूदास के पुत्री पूजा देवी से आठ वर्ष पूर्व हुई थी. वहीं मृतक अपनी पत्नी के यहां से ले जाने के लिए दो दिन पहले आया था. इस संबंध में थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया की मृतक के परिजनों द्वारा कोई आवेदन नहीं मिला है.वही युवक के मौत के कारणों की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
हिमांशु कुमार

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन