Motihari: दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

Updated:
विज्ञापन
Motihari: दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

पिछले माह सड़क दुर्घटना में घायल महिला की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतका हरपुर गांव निवासी सिपाही महतो की पत्नी जानकी देवी थी.

विज्ञापन

Motihari: पीपराकोठी. पिछले माह सड़क दुर्घटना में घायल महिला की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतका हरपुर गांव निवासी सिपाही महतो की पत्नी जानकी देवी थी. पति सिपाही महतो के आवेदन पर अज्ञात वाहन व चालक पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. बताया है कि गत माह उसकी पत्नी जानकी देवी अपने घर हरपुर से ई-रिक्शा पर सवार होकर पीपराकोठी समूह का पैसा जमा कराने जा रही थी. इस दौरान ओवर ब्रीज पर चढ़ते ही पिछे से तीव्र गति से आ रहा अज्ञात लापरवाह वाहन की ठोकर से घायल हो गयी. घटना स्थल पर ही लहूलुहान गिरी पड़ी रही. बाद में 112 की गस्ती पुलिस ने इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, सूचना पाकर पहूंचे उसके पति सिपाही महतो ने बेहतर इलाज के लिए पटना पहले तारा हाॅस्पीटल ले गये. जहां कई दिनों इलाज बाद स्थिति में सुधार नहीं होने पर आईजीएमएस में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान लम्बे संघर्ष के बाद आखिरकार दम तोड़ दिया. जिसका पोस्टमार्टम कराने के बाद शव घर लाया गया और दाह संस्कार कराने के बाद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
हिमांशु कुमार

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन