Motihari: महिला ने दुष्कर्म का लगाया आरोप, गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Motihari: महिला ने दुष्कर्म का लगाया आरोप, गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के एक गांव में शादीशुदा महिला से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है.

विज्ञापन

Motihari: गोविंदगंज. थाना क्षेत्र के एक गांव में शादीशुदा महिला से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. घटना को लेकर महिला ने शनिवार की शाम थाना में आवेदन देकर युवक पर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई. घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में गोविंदगंज इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राजू कुमार मिश्रा ने बताया कि शादीशुदा महिला घर में अकेली थी, जिसका लाभ लेते हुए आरोपी ने घर के बगल में ले जाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया. आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शनिवार की देर शाम आरोपी रामकिशोर बैठा को गिरफ्तार किया गया. इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राजू कुमार मिश्र ने घटना को लेकर अग्रतर कारवाई करने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
हिमांशु कुमार

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन