ePaper

Motihari news: वार्ड सदस्या के पति की गोली मार हत्या, सात नामजद

Updated at : 12 Aug 2024 10:17 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari news: वार्ड सदस्या के पति की गोली मार हत्या, सात नामजद

अरेराज-बेतिया मुख्य मार्ग पर नरकटिया चौक के पास अपराधियों ने इसरोज अंसारी (35) की गोली मार हत्या कर दी.

विज्ञापन

मोतिहारी/पहाड़पुर.अरेराज-बेतिया मुख्य मार्ग पर नरकटिया चौक के पास अपराधियों ने इसरोज अंसारी (35) की गोली मार हत्या कर दी. वह नौवाडीह पंचायत के सटहा तकिया टोला वार्ड नंबर सात का रहने वाला था. उसकी पत्नी उषा खातून वार्ड सदस्य है. घटना सोमवार दोपहर की बतायी जा रही है. सूचना मिलते ही अरेराज डीएसपी रंजन कुमार, थानाध्यक्ष अम्बेश कुमार व अन्य पुलिस पदाधिकारी दलबल के साथ पहुंचे. घटना स्थल से एक खोखा बरामद हुआ है. बताया जा रहा है कि इसरोज अंसारी दोपहर में नरकटिया चौक से दाढी बनवा कर बाइक से घर लौट रहा था. इसी दौरान पांच-छह की संख्या में पहले से घात लगाये अपराधियों ने उसे घेरकर दो गोली उसके शरीर में दाग दी. घटना को अंजाम देकर सभी अपराधी फरार हो गये. सूचना मिलते ही परिजन भागे-दौड़े पहुंचे. इसरोज को उठा कर जगदीशपुर के एक निजी अस्पताल लेकर गये. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसरोज पेशे से राजमिस्त्री था. राजमिस्त्री का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. परिजनों ने प्राथमिकी में गांव के ही सात लोगों को आरोपित किया है. जिन लोगों पर हत्या का आरोप लगा है, उनसे इसरोज अंसारी का पहले से जमीन का विवाद चल रहा है. थानाध्यक्ष ने कहा कि आरोपितों के घर छापेमारी की गयी, लेकिन सभी घर से फरार मिले. उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी चल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन