Motihari: जल-जमाव के निदान को ले ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

कोदरिया गांव में जल जमाव की समस्या से निदान को लेकर समाजशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महताब आलम के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया.
Motihari: पताही. प्रखंड के कोदरिया गांव में जल जमाव की समस्या से निदान को लेकर समाजशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महताब आलम के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर लोग कोदरिया गांव में जल जमाव का स्थायी समाधान निकालने की मांग कर रहे थे. महताब आलम ने बताया कि कोदरिया गांव में नाली का निर्माण नही होने से जल जमाव से लोगो को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है . गांव के मुज़फ्फर इमाम के दरवाजे से कब्रिस्तान तक, अरुण यादव के घर से पिछला टोला मस्जिद तक पक्की सड़क पर जल जमाव लगा रहता है. इसको लेकर ग्रामीणों एवं हमताब आलम ने वरीय पदाधिकारी को भी पत्र दिया है. प्रदर्शन करने वालों में जाऊलाह, मुन्ना साह, अरुण यादव, गणेश लाल आदि शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By हिमांशु कुमार
हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










