अभाविप की बैठक में विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक सोमवार को जिला संयोजक अंकित कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई.
रक्सौल .अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक सोमवार को जिला संयोजक अंकित कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस दौरान बैठक में विभिन्न संगठनात्मक पर्यावरणीय, सामाजिक स्थानीय शिक्षा के मुद्दे पर महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा किया गया. बैठक में विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर कार्यशालाओं के आयोजन द्वारा कार्यकर्ता क्षमता का विकास, पर्यावरण तथा सेवा की गतिविधियों से विद्यार्थियों को जोड़ने के लिए विभिन्न प्रकार की रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन, शैक्षणिक संस्थानों में उनके व्यक्तित्व आधारित कार्यक्रमों का आयोजन की योजना सहित आदि विषयों पर चर्चा की गयी. बैठक में पाठ्यक्रमों की दिशा में विश्वविद्यालयों को शीघ्रता से प्रयास करना, शिक्षा राष्ट्र की प्रकृति और संस्कृति के अनुसार होनी चाहिए, पर्यावरणीय गतिविधियों से युवाओं को जोड़ने आदि के बारे में विस्तार से बताया गया. मौके पर परिषद के अन्य सदस्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




