Motihari: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का किया पुतला दहन

Updated:
विज्ञापन
Motihari: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का किया पुतला दहन

इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को अमेरिका द्वारा भारत पर 50 प्रतिशत आयात शुल्क लगाए के विरोध में जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की.

विज्ञापन

Motihari: केसरिया. इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को अमेरिका द्वारा भारत पर 50 प्रतिशत आयात शुल्क लगाए के विरोध में जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की. सीपीआई अंचल मंत्री नेजाम खान के अध्यक्षता में इण्डिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने पीताम्बर चौक पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का पुतला दहन करते हुए जमकर प्रदर्शन किया. इस अवसर पर सीपीआई नेता राजेंद्र सिंह ने कहा कि अमेरिका ने भारत पर 50 प्रतिशत आयात शुल्क लगाकर अपनी तानाशाही का परिचय दिया है. इसके विरोध में सीपीआई ने ट्रंप सरकार का पुतला दहन किया है. मौके राजद किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष चन्द्रदेश्वर राय, लव कुमार यादव, सीपीआई के कुमार धनंजय,युवा राजद नेता राजन यादव, त्रिभुवन प्रसाद, गया प्रसाद, नरायन किशोर राय, कांग्रेस नेता प्रफुल्ल कुंवर, आम आदमी पार्टी के सुनिल कुमार सिंह,नवल सहनी,पूर्व मुखिया हरिशंकर पासवान, समेत कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
हिमांशु कुमार

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन