Motihari: अवैध रूप से रह रहा अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार

Published by :SATENDRA PRASAD SAT
Published at :25 Apr 2025 9:55 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari: अवैध रूप से रह रहा अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार

भारत-नेपाल सीमा पर स्थित इमिग्रेशन विभाग की टीम ने वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद अवैध रूप से भारत में रह रहे अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

Motihari : रक्सौल.भारत-नेपाल सीमा पर स्थित इमिग्रेशन विभाग की टीम ने वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद अवैध रूप से भारत में रह रहे अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया है. वह अवैध रूप से भारत में रह रहा था. इमिग्रेशन विभाग की टीम ने जांच की, तो पता चला कि वह यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका का नागरिक एटान अमेरिका के वर्जीनिया प्रदेश के बेन शहर का निवासी है. उसके पास इंडिया में रहने का कोई वैध प्रमाण नहीं था. वह टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था. उसकी अवधि समाप्त हो गई थी. अवधि खत्म होने के बाद भी अवैध रूप से यहां रह रहा था. अधिकारियों ने बताया कि टूरिस्ट वीजा अवधि खत्म होने के बाद अक्तूबर 2024 में ही इमिग्रेशन अधिकारियों ने उसकी इंट्री रिफ्यूज कर वापस कर दिया था. बावजूद वह भारत में दोबारा गैरकानूनी रूप से घुस आया. यहां अवैध रूप से रहने लगा. इसके बाद शुक्रवार को चोरी छुपे नेपाल जा रहा था. नियम उल्लंघन के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया गया. आवश्यक पूछताछ के बाद हरैया थाना को सौंप दिया गया है. हरैया थाना की पुलिस गैर कानूनी रूप से रह रहे अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. थानाध्यक्ष किशन कुमार ने बताया कि इमिग्रेशन विभाग के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर विदेशी नागरिक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATENDRA PRASAD SAT

लेखक के बारे में

By SATENDRA PRASAD SAT

SATENDRA PRASAD SAT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन