पानी टंकी के पास मिला युवक का शव, पहचान नहीं होने से बढ़ी पुलिस की चिंता

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

केसरिया नगर पंचायत के सारंगपुर-लोहरगांवा मार्ग पर मेला गाछी में पानी टंकी के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया है. पुलिस शव की पहचान कराने और मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है.

विज्ञापन

Motihari News: केसरिया नगर पंचायत क्षेत्र के सारंगपुर-लोहरगांवा मार्ग स्थित मेला गाछी में पानी टंकी के समीप बुधवार देर शाम एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव मिलने की सूचना फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए. सूचना पर पहुंची केसरिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Kesaria News: पानी टंकी के पास मिला शव

बुधवार देर शाम स्थानीय लोगों ने मेला गाछी स्थित पानी टंकी के समीप एक युवक का शव पड़ा देखा. इसके बाद आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी गई. कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई.

मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष

पुलिस के अनुसार बरामद शव की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है. हालांकि, समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी. पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाकर मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है.

पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजा गया शव

सूचना मिलने के बाद केसरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक छानबीन की. इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी.

मृतक की पहचान कराने में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. पुलिस मृतक की पहचान कराने के साथ ही मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. आसपास के लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है.

यह भी पढ़ें: छह साल बाद भोलेनाथ के दरबार में मिला बिछड़ा बेटा, छलक पड़े पिता के आंसू


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन