Motihari :पोरबंदर एक्सप्रेस में मिला लावारिस ट्रॉली बैग, सच जानकार हो जायेंगे हैरान

Updated:
विज्ञापन
Motihari :पोरबंदर एक्सप्रेस में मिला लावारिस ट्रॉली बैग, सच जानकार हो जायेंगे हैरान

बापूधाम मोतिहारी आरपीएफ ने पोरबंदर एक्सप्रेस से भारी मात्रा में शराब की खेप पकड़ा है.

विज्ञापन

Motihari :मोतिहारी.बापूधाम मोतिहारी आरपीएफ ने पोरबंदर एक्सप्रेस से भारी मात्रा में शराब की खेप पकड़ा है. ट्रेन एस्कॉट टीम की सूचना पर चकिया आरपीएफ टीम ने ट्रेन के बॉगी से लावारिस स्थिति में एक ट्रॉली व बैग जब्त किया. तलासी के दरम्यान ट्रॉली व बैग से अलग-अलग ब्रांड के विदेशी शराब जब्त की गयी. जानकारी देते बापूधाम मोतिहारी आरपीएफ इंस्पेक्टर भरत प्रसाद ने बताया कि 6 अप्रैल की रात 19269 ट्रेन के एक्कॉर्ट टीम के हेड कांस्टेबल विजय कुमार सिंह की सूचना पर ट्रेन के बॉगी से ऑरेंज रंग का ट्रॉली व एक काला रंग का पीठ्ठू बैग जब्त किया गया. पूछताछ में किसी यात्री ने बैग को लेकर दावा नहीं किया. तलासी के दौरान 20 आदद 750 मिली रेड लेवल ब्लेंडेड स्कॉच व्हिस्की और 8 आदत 750 मिली रेड लेवल ब्लेंडेड स्कॉच व्हिस्की जब्त की गयी. जिसका अनुमानित मूल्य करीब 28 हजार रुपये आंका गया है. कहा कि जब्त शराब बापूधाम मोतिहारी जीआरपी को सौप दी गयी है. जांच टीम में चकिया में तैनात एएसआई शिव सागर यादव, जवान पनलाल यादव व एसआई चंद्रभूषण कुमार सिंह शामिल रहे. श्रीमान सदर अवगत कराना है श्रीमान सदर अवगत कराना है कि आज दिनांक 6/4/2025 को गाड़ी संख्या 19269 के एस्कॉर्ट पार्टी हेड कांस्टेबल विजय कुमार सिंह से मो. फोन द्वारा सूचना मिला कि उक्त गाड़ी के कोच संख्या h1 पर गेट के गैलरी के मध्य एक ट्रॉली बैगऑरेंज कलर का तथा एक कला पिट्ठू बैग लावारिस हालत में पड़ा हुआ है की सूचना पर उक्त गाड़ी के चकिया प्लेटफार्म संख्या 1 पर समय 17.35 बजे आगमन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए चकिया में तैनात एएसआइ शिवसागर यादव व पनलाल यादव तथा जीआरपी/चकिया एसआइ /चंद्रभूषण कुमार सिंह साथ स्टाफ द्वारा गाड़ी को चेक किया गया व कोच के पास बैठे यात्रियों सेपूछताछ करने पर किसी ने अपना बैग होना स्वीकार नहीं किया, खोल कर देखने पर वाइन जैसा प्रतीत हो रहा था उसे उतारा गया जिसमें ऑरेंज बैग में20 आदद 750 मिली रेड लेवल ब्लेंडेड स्कॉच व्हिस्की और 8 आदतन 750 मिली रेड लेवल ब्लेंडेड स्कॉच व्हिस्की कुल 28 बोतल,कुल 21लीटर ,तथा कुल अनुमानित मूल्य 28000/ आंका गया, जिसको जीआरपी /बापूधाम मोतिहारी ASI संजय कुमार को वास्ते कानूनी कार्रवाई सुपुर्द किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satendra Prasad Sat

लेखक के बारे में

By Satendra Prasad Sat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन