वीरगंज में गहवा माई की भव्य रथयात्रा 17 जुलाई को, हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा होगी सबसे बड़ा आकर्षण

Updated:
विज्ञापन
रथयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील

रथ यात्रा में शामिल होने की अपील करते आयोजन समिति के सदस्य

नेपाल के वीरगंज स्थित श्री गहवा माई मंदिर में 17 और 18 जुलाई को चौथे विशाल रथयात्रा एवं धार्मिक महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। इस वर्ष हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा विशेष आकर्षण होगी, जो श्रद्धालुओं के लिए एक अनूठा अनुभव प्रदान करेगी।

विज्ञापन

Gahwa Mai Rath Yatra 2026: नेपाल के वीरगंज स्थित ऐतिहासिक श्री गहवा माई मंदिर में 17 और 18 जुलाई को चौथे विशाल रथयात्रा एवं धार्मिक महोत्सव का आयोजन होगा. आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं. इस बार रथयात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण होगी.

श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील

विश्व ज्योतिष महासंघ के एशिया उपाध्यक्ष एवं बृहस्पति फाउंडेशन नेपाल के अध्यक्ष 'ज्योतिष सम्राट' डॉ. पुरुषोत्तम दुबे ने श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में महोत्सव में भाग लेने की अपील की है.

भानु जयंती के अवसर पर जारी संदेश में उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक आस्था का नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, सांस्कृतिक विरासत और भाईचारे का भी प्रतीक है.

धार्मिक दृष्टि से विशेष माना जाता है यह समय

डॉ. दुबे ने बताया कि आषाढ़ के अंतिम दिन और श्रावण संक्रांति का समय धार्मिक अनुष्ठानों के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. इस दौरान श्री गहवा माई की पूजा और रथयात्रा में शामिल होने से मानसिक शांति, आरोग्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है.

जानिए दो दिवसीय कार्यक्रम

17 जुलाई

  • सुबह 7:30 बजे मंदिर परिसर से भव्य रथयात्रा का शुभारंभ
  • रथयात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा
  • शाम 6:00 बजे भजन संध्या

18 जुलाई

  • सुबह 56 भोग महापूजा
  • शाम 4:00 बजे विशाल महाप्रसाद भंडारा

घर-घर माता के स्वागत की अपील

डॉ. पुरुषोत्तम दुबे ने श्रद्धालुओं से आयोजन को शांतिपूर्ण एवं अनुशासित बनाने में सहयोग करने की अपील की. उन्होंने लोगों से अपने घरों और प्रतिष्ठानों को कलश, तोरण और दीपों से सजाकर माता का स्वागत करने का भी आग्रह किया.

इस अवसर पर रथयात्रा संयोजक बसंत गुप्ता, उपाध्यक्ष देवानंद कलवार, सचिव पप्पू गुप्ता, कोषाध्यक्ष रवि अग्रवाल, दीपू गुप्ता, आकाश गिरी, राजन कुमार गुप्ता, राहुल रौनियार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन