करोड़पति बनने के लालच में 15 लाख ठगी की शिकार हुई दो महिलाएं

Updated at : 02 Jul 2024 11:22 PM (IST)
विज्ञापन
करोड़पति बनने के लालच में 15 लाख ठगी की शिकार हुई दो महिलाएं

आभूषण देने का झांसा देकर दो महिलाओं से करीब 15 लाख की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है

विज्ञापन

केसरिया. आभूषण देने का झांसा देकर दो महिलाओं से करीब 15 लाख की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पचखरवा की संगीता देवी ने थाना में आवेदन देकर मामले की जांच करने की गुहार लगायी है.पीड़िता ने बताया कि करीब 15 दिन पूर्व अपने देवरानी रेखा देवी के साथ केसरिया आयी थीं. इस दौरान थाना चौक स्थित महामाया स्थान मंदिर के पास एक अपरिचित महिला ने इन दोनों महिलाओं से बात करने लगीं. इस बीच इन लोगों में जान पहचान बढ़ गयी. ठग महिला ने पहले इन दोनों को तंत्र मंत्र से जाल में फंसाया व पीड़ित दोनों महिला को यह कह कर एक थैला में बंधा समान दिया. कहा कि घर जाकर 15 दिनों के बाद इसे खोलना, तुम करोड़पति बन जाओगी. फिर यह लालच में फंसती चली गयी. यह सिलसिला करीब एक सप्ताह तक चला. पीड़ित महिलाएं उक्त स्थल पर प्रतिदिन जाती व उक्त ठग महिला इन दोनों को एक थैला दे देती. इसके ऐवज में एक-एक करके संगीता से करीब सात लाख व रेखा से करीब आठ लाख रुपया व जेवर ऐंठ ली. जब पीड़ित महिलाओं ने 15 दिन पर थैला खोला तो उसमें कुछ बर्तन में नकली नोट रखा मिला. इसके बाद इन दोनों ने अपने को ठगा महसूस किया. इधर, ठग महिला फरार है. जिसकी जांच में पुलिस जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन