ePaper

Motihari News : ट्रक-बाइक की टक्कर में दो किशोरों की मौत, एक जख्मी

Updated at : 28 Aug 2024 12:54 AM (IST)
विज्ञापन
Motihari News :

Motihari News :

Motihari News : चकिया-केसरिया मार्ग के बैसखवा चौक के समीप मंगलवार को एक ट्रक व बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दो किशोरों की मौत हो गयी है.

विज्ञापन

Motihari News : केसरिया (पूचं). चकिया-केसरिया मार्ग के बैसखवा चौक के समीप मंगलवार को एक ट्रक व बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दो किशोरों की मौत हो गयी है, जबकि एक अन्य किशोर बुरी तरह घायल हो गया, जिसे स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया.

Motihari News : आक्रोशित लोगों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया,आवागमन बाधित

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया. इसके कारण थोड़ी देर के लिए आवागमन बाधित हो गया.मृतकों की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के राजपुर वार्ड संख्या 11 निवासी उमेश महतो के पुत्र रंजीत कुमार (15) व प्रभु महतो के पुत्र राजन कुमार उर्फ मिथुन कुमार (16) के रूप में की गयी है.

वहीं घायल युवक उसी गांव के वीरेंद्र महतो का पुत्र अजय कुमार (12) है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पाया. जानकारी के अनुसार रंजीत, राजन व अजय तीनों किशोर एक ही बाइक पर सवार होकर अपने घर से केसरिया जा रहे थे.

इसी बीच केसरिया से चकिया की तरफ जा रही बालू लदी ट्रक से टक्कर हो गया, जिसमें घटनास्थल पर ही रंजीत व राजन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि अजय को चिंतनीय हालत में अस्पताल भेजा गया. थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.

Motihari News in Hindi : click here

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन