Motihari : सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार दो शिक्षिका घायल, एक पटना रेफर

Updated:
विज्ञापन
Motihari : सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार दो शिक्षिका घायल, एक पटना रेफर

कोटवा-मोतिहारी बाईपास मुख्य मार्ग में टीकैता गांव के समीप सड़क दुर्घटना में दो शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गयी.

विज्ञापन

Motihari : तुरकौलिया. कोटवा-मोतिहारी बाईपास मुख्य मार्ग में टीकैता गांव के समीप सड़क दुर्घटना में दो शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गयी, जिनको ग्रामीणों के सहयोग से रहमानिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. वहीं चिकित्सकों ने एक शिक्षिका की स्थिति को नाजुक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया, जबकी दूसरी शिक्षिका का इलाज चल रहा है. जख्मी शिक्षिका में रक्सौल की पल्लवी राज और ढाका की काजल कुमारी है. दोनों बीपीएससी टीचर है. पल्लवी माधोपुर पंचायत के एनपीएस गहीरीपुर में पदस्थापित है, जबकि काजल कोटवा प्रखंड के एनपीएस कोइरगांवा स्कूल की शिक्षिका है. जानकारी के अनुसार दोनों एक ही बाइक पर मोतिहारी से अपने स्कूल जा रही थी. वह अभी टिकैता गांव के समीप पहुंची थी कि इसी बीच पिकअप से ठोकर लगते ही काजल कुमारी बीच सड़क पर गिरी, जबकि पल्लवी सड़क के किनारे जा गिरी. इसी दौरान ट्रक का चक्का काजल के बांह पर चढ़ गया. ट्रक चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया. जबकि ठोकर मारने वाला पिकअप चालक गाड़ी भी लेकर फरार हो गया था. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है दोनों शिक्षिका का इलाज चल रहा है. आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satendra Prasad Sat

लेखक के बारे में

By Satendra Prasad Sat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन