Motihari: रेलवे के 26 पेंडोल क्लिप के साथ दो छात्र गिरफ्तार, तीन फरार

Published by :SATENDRA PRASAD SAT
Published at :25 Apr 2025 10:00 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari: रेलवे के 26 पेंडोल क्लिप के साथ दो छात्र गिरफ्तार, तीन फरार

भारत-नेपाल सीमावर्ती रक्सौल-दरभंगा रेलखंड के कुंडवा चैनपुर व गुरहनवा स्टेशन के बीच एलसी गेट नंबर 6 एवं 7 के मध्य रेल ट्रैक से निकाले गए 26 पेंड्रोल क्लिप के साथ दो को रेलकर्मियों ने पकड़ा है.

विज्ञापन

Motihari: सिकरहना.भारत-नेपाल सीमावर्ती रक्सौल-दरभंगा रेलखंड के कुंडवा चैनपुर व गुरहनवा स्टेशन के बीच एलसी गेट नंबर 6 एवं 7 के मध्य रेल ट्रैक से निकाले गए 26 पेंड्रोल क्लिप के साथ दो को रेलकर्मियों ने पकड़ा है. तीन भागने में सफल रहे. की मैन की सूचना पर घोड़ासहन पोस्ट से पहुंची आरपीएफ की टीम दोनों किशोरों को लेकर लौट गयी. वरीय अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं.

पकड़े गए दोनों किशोरों की उम्र 17 वर्ष बतायी गयी है. दोनों कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र में संचालित एक मदरसे के छात्र हैं. मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को सुबह नौ बजे रेलवे का की मैन राजेश्वर प्रसाद यादव अपने सहकर्मी अशोक कुमार गुप्ता के साथ ट्रैक की जांच कर रहे थे. तभी गेट संख्या छह एवं सात के बीच पांच किशोरों को रेल ट्रैक पर एक थैला लिये देखा. जब वे लोग वहां पहुंचे, तो सभी भागने लगे. खदेड़ कर दो को पकड़ लिया. जांच की, तो उनके पास से 26 पेंड्रोल क्लिप बरामद हुई. सूचना पर पुलिस की डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की.

पेंड्रोल क्लिप खोलने से हो सकती थी बड़ी दुर्घटना

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अगर ट्रैक से लगातार पेंड्रोल क्लिप खोली गयी, तो बहुत बड़ी दुर्घटना हो सकती थी. गनीमत रही कि पेंड्रोल क्लिप गैप कर निकाली गयी थी. पकड़े गये किशोरों ने बताया कि वे लोग कुंडवाचैनपुर स्टेशन से ट्रैक के रास्ते आ रहे थे, तो पेंड्रोल क्लिप खुली हुई थी. उसको उठा लिए थे. आरपीएफ के एएसआई सुधीर कुमार ने बताया कि दोनों को हिरासत में लिया गया है. नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. रेल पथ निरीक्षक केशव कुमार ने बताया कि गेट नंबर 6 एवं 7 के मध्य कुछ दिनों से पेंड्रोल क्लिप गायब होने की घटनाएं हो रही थीं. इस पर निगरानी बढ़ाई गई, तो दोनों पकड़े गए हैं. दोनों को आरपीएफ के हवाले कर दिया गया है.

क्या है पेंड्रोल क्लिप

यह क्लिप सीमेंट की पटरी पर रेलवे लाइन यानी पटरी को पेंड्रोल क्लिप देकर बैलेंस किया जाता है ताकि ट्रेन गुजरने के समय पटरी पर कंपन न हो. पटरी इधर से उधर न हो. पेंड्रोल क्लिप अगर लगातार कुछ पटरी से निकाली जाय तो ट्रेन गुजरते समय इंजन व डब्बा का बैलेंस बिगड़ने से बड़ी घटना हो सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATENDRA PRASAD SAT

लेखक के बारे में

By SATENDRA PRASAD SAT

SATENDRA PRASAD SAT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन