Motihari: लूट की मोबाइल फोन के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Motihari: लूट की मोबाइल फोन के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

झरौखर थाना क्षेत्र से तीन दिन पूर्व ननिहाल जा रहे युवक से हुई मोबाइल फोन लूट मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त लूट की मोबाइल के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

Motihari:घोड़ासहन. झरौखर थाना क्षेत्र से तीन दिन पूर्व ननिहाल जा रहे युवक से हुई मोबाइल फोन लूट मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त लूट की मोबाइल के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. घटना झरौखर थाना क्षेत्र के विशुनपुर प्लाई फैक्ट्री के निकट की बताई जा रही है. पकड़े गए दोनो बदमाशों की पहचान झरौखर थाना क्षेत्र के विशुनपुर डमहार निवासी युवराज कुमार व अमवा निवासी विशाल कुमार के रूप में की गई हैं. मिली जानकारी के अनुसार साइकिल से नेपाल के कचोरवा गांव अपने ननिहाल जा रहे घोड़ासहन सरस्वती चौक निवासी नंदकिशोर तिवारी के पुत्र ऋतुराज तिवारी से स्मार्ट मोबाइल फोन अज्ञात बदमाशों ने लूट फरार हो गए. घटना को लेकर पीड़ित युवक द्वारा थाने में उक्त मोबाइल लूट की घटना को लेकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ आवेदन दिया गया. इधर पुलिस ने आवेदन मिलने के साथ त्वरित कार्यवाही करते बीते बुधवार की रात दो अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर लूट की उक्त मोबाइल फोन के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. झरौखर थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि सबसे पहले घटना में शामिल बदमाश युवराज को पुलिस ने गिरफ्तार किया, जिससे पूछताछ के बाद युवराज की निशानदेही पर विशाल के घर छापेमारी कर उसके कमरे से उक्त लूट की मोबाइल फोन बरामदगी के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के बाद उक्त दोनों बदमाशों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष के साथ पुअनि सूरज पासवान, दीपक कुमार आदि पुलिस बल शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
हिमांशु कुमार

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन