Motihari: बैंक जा रहे व्यक्ति से हथियार दिखा दो लाख की लूट

Updated:
विज्ञापन
Motihari: बैंक जा रहे व्यक्ति से हथियार दिखा दो लाख की लूट

स्थानीय थाना क्षेत्र के गोंछी गांव के राहुल गिरी से बुधवार को दिनदहाड़े करीब दो लाख रुपये लूट लिए गए

विज्ञापन

Motihari: केसरिया. स्थानीय थाना क्षेत्र के गोंछी गांव के राहुल गिरी से बुधवार को दिनदहाड़े करीब दो लाख रुपये लूट लिए गए. यह रकम बैग में लेकर बैंक में जमा कराने जा रहे थे. रास्ते में नहरी पुल के पास बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी. गिरते ही हथियार दिखाकर रुपये से भरा बैग लूट लिया और फिर गोंछी की ओर भाग निकले. बाइक से गिरने के बाद राहुल गिरी को गंभीर चोट भी लगी है. इधर पुलिस जांच को चकमा देते हुए लुटेरों की बाइक ने बगैर नंबर प्लेट की बाइक से घटना को अंजाम दे भाग निकले. घटना के बाद पीड़ित ने समाचार लिखे जाने तक थाने में कोई आवेदन नहीं दिया था. थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि पीड़ित से पूछताछ की जा की जा रही है.वहीं घटना की सूचना पर चकिया डीएसपी सत्येन्द्र कुमार सिंह पहुंच कर जांच में जुटे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satendra Prasad Sat

लेखक के बारे में

By Satendra Prasad Sat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन