ePaper

स्पेयर्स पार्ट्स दुकान का छत तोड़ दो लाख की चोरी

Updated at : 12 Jul 2024 10:37 PM (IST)
विज्ञापन
स्पेयर्स पार्ट्स दुकान का छत तोड़ दो लाख की चोरी

मुफस्सिल थाने के सिरसा कॉलोनी चौक स्थित मोबिल व स्पेयर्स पार्ट्स के दुकान का छत तोड़ चोरों ने नकद सहित करीब दो लाख की सम्पत्ति चोरी कर ली.

विज्ञापन

मोतिहारी . मुफस्सिल थाने के सिरसा कॉलोनी चौक स्थित मोबिल व स्पेयर्स पार्ट्स के दुकान का छत तोड़ चोरों ने नकद सहित करीब दो लाख की सम्पत्ति चोरी कर ली. दुकान पटखौलिया निवासी संतोष कुमार की है. व्यवसायी के भाई की शादी थी. मटकोर का रश्म के दिन चोरों ने मौका पाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया. घटना को लेकर संतोष ने थाने में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने पुलिस को बताया है कि भाई की शादी के कारण दुकान बंद था. इस दौरान चोरों ने दुकान के एलबेस्टर कर छत तोड़ अंदर घुस नकद सहित करीब दो लाख के सामान की चोरी कर ली. सुबह में दुकान खोलने पहुंचा तो अंदर सारा सामान बिखरा था. दुकान से मोबिल, गेयर वॉयल, हाइड्रालिक वॉयल के अलावा करीब 1.20 लाख कैश गायब था. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है. उसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह को बहुत जल्द चिन्हिंत कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा. बताते चले कि शहर से लेकर गांव तक चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है. पिछले दो महीने के अदंर शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में हुई चोरी की लगभग एक दर्जन घटनाओं का खुलासा अबतक नहीं हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन