Motihari: हरसिद्धि व तुरकौलिया के दाे दारोगा लाइनहाजिर

Updated:
विज्ञापन
Motihari: हरसिद्धि व तुरकौलिया के दाे दारोगा लाइनहाजिर

विभागीय कार्य में रूचि न दिखाने के साथ फोन कॉल नहीं उठाने को लेकर दो दारोगा पर एसपी स्वर्ण प्रभात ने कार्रवाई करते हुए लाइन हाजिर किया है.

विज्ञापन

Motihari: मोतिहारी. विभागीय कार्य में रूचि न दिखाने के साथ फोन कॉल नहीं उठाने को लेकर दो दारोगा पर एसपी स्वर्ण प्रभात ने कार्रवाई करते हुए लाइन हाजिर किया है. हरसिद्धि थाना में पदस्थापित दारोगा मनीष राज व तुरकौलिया में पदस्थापित दारोगा राजकुमार शामिल है. मामले में एसडीपीओ से जांच रिपोर्ट मांगी गयी है. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. हरसिद्धि में मनीष कुमार के अलावा चौकीदार सुभाष पासवान का वेतनधारित करते हुए स्पष्टीकरण की मांग की गयी है और तुरकौलिया में राजकुमार पर आरोप है कि डयूटी में लेट आने व फोन कॉल नहीं उठाने तथा कार्य में रूचि नहीं दिखाने को ले यह कार्रवाई की गयी है. एसपी ने बताया कि किसी भी कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
हिमांशु कुमार

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन