विधि व्यवस्था के लिए दो कमेटी गठित

अस्पताल उपाधीक्षक ने सदर अस्पताल में विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए दो कमेटी गठित की है
मोतिहारी. अस्पताल उपाधीक्षक ने सदर अस्पताल में विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए दो कमेटी गठित की है. इन कमेटी में पांच-पांच चिकित्सक को शामिल किया गया है. पहला कमेटी सुरक्षा से जुड़ा है, जिसके तहत सदर अस्पताल में आने वाले मरीजों को बिचौलियों के चंगुल से बचाना व सुरक्षा तथा सहायता प्रदान करना है. साथ ही अस्पताल कैंपस में रहने वाले छात्र-छात्राएं एवं नर्सें भी सुरक्षा के लिए इस समिति के सदस्य होंगे. वहीं दूसरी कमेटी चहारदीवारी व गेट, पेड़-पौधा तथा बिजली के खंभों आदि के रख-रखाव पर नजर रखेंगे, ताकि कोई बैनर-पोस्टर नहीं चिपकाएं. दोनों ही टीमों में डॉ नागमणि सिंह, अजय कुमार शामिल रहेंगे. इसके अतिरिक्त डॉ मुकेश कुमार, डॉ सुरूचि स्मृति, अशोक कुमार राम, मोहसीना आदि शामिल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




