Motihari: शराब के साथ दो बाइक एवं एक तस्कर धराया

Updated:
विज्ञापन
Motihari: शराब के साथ दो बाइक एवं एक तस्कर धराया

मुफस्सिल पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 110 लीटर चुलाइ गयी शराब के साथ एक तस्कर एवं दो बाइक को जब्त किया है.

विज्ञापन

Motihari: मोतिहारी. मुफसिल पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 110 लीटर चुलाइ गयी शराब के साथ एक तस्कर एवं दो बाइक को जब्त किया है. इस संबंध में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज किया गया. एक मामले में गजपुरा के समीप सिकरहना नदी के तरफ से आ रहे बाइक पर सवार दो व्यक्ति को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस को देखते ही दोनों बाइक छोड़कर भागने लगे, जहां पुलिस ने खदेड़ कर एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर योगिन्दर सहनी जो बंजरिया थाना के सुंदरापुर का रहने वाला है. पुलिस पूछताछ के दौरान योगिन्दर ने अपने दूसरे साथी का नाम राजू सहनी बताया है जो मुफसिल थाना के बहड़रवा का रहने वाला है. पुलिस ने इनके पा से एक बाइक एवं 70 लीटर चुलाइ गयी शराब जब्त किया. वहीं इसी थाने के बसंतपुर स्थित मस्जिद के समीप से पुलिस ने शराब ले जा रहे एक व्यक्ति को पकड़ने का प्रयास किया, जहां उक्त व्यक्ति बाइक एवं बैग छोड़कर फरार हो गया.बैग एवं बाइक की डिक्की की तलाशी ली गयी, तो 40 लीटर चुलाइ शराब मिली, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sn Satyarthi

लेखक के बारे में

By Sn Satyarthi

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन