Motihari: अवैध तरीके से पैसों के लेनदेन में दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Motihari: अवैध तरीके से पैसों के लेनदेन में दो गिरफ्तार

पुलिस को चौकीदार द्वारा सूचना मिली कि अवैध तरीके से खाता खुलवाने आये एक व्यक्ति को बैंक कर्मियों के सहयोग से पकड़ा गया है.

विज्ञापन

पीपराकोठी . थाना क्षेत्र के जीवधारा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शाखा के पास से स्थानीय थाना की पुलिस ने बैंक में अवैध तरीके से दूसरे व्यक्तियों का खाता खुलवाने और अवैध तरीके से पैसा का लेनदेन करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस को चौकीदार द्वारा सूचना मिली कि अवैध तरीके से खाता खुलवाने आये एक व्यक्ति को बैंक कर्मियों के सहयोग से पकड़ा गया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैंक पहुंच कर पकड़ाए केसरिया थाना क्षेत्र के बैशाखवा निवासी ध्रुव प्रसाद का पुत्र महेश प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया. जिसकी तलाशी व उसके फोर्ड कम्पनी के कार से एक मोबाईल, दो नेपाली सीम, करीब 50 लोगों के आधार कार्ड की छाया प्रति, पासबुक आदि को बरामद किया और उसे पूछताछ के लिए थाना लायी. जिससे पूछताछ के क्रम में उसने एक अन्य कल्याणपुर थाना क्षेत्र के ध्रुव पकड़ी निवासी मंगल राय का पुत्र मनोज यादव के नाम का खुलासा किया. जिसे पुलिस ने उसे भी उसके घर से पकड़ा. पुअनि मनीष कुमार के आवेदन पर विभिन्न धाराओं के साथ आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है. पुष्टि थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ranjeet Thakur

लेखक के बारे में

By Ranjeet Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन