Motihari : बलिया से छड़ बेचने के बाद ट्रक सहित चालक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Motihari : बलिया से छड़ बेचने के बाद ट्रक सहित चालक गिरफ्तार

यूपी पुलिस ने गुरुवार की देर रात केसरिया थाना क्षेत्र के महम्मदपुर गांव से ट्रक चालक अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

Motihari : केसरिया. यूपी पुलिस ने गुरुवार की देर रात केसरिया थाना क्षेत्र के महम्मदपुर गांव से ट्रक चालक अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया. वहीं ट्रक भी बरामद हुआ. जानकारी के अनुसार, विगत दिनों अभिषेक कुमार बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र से छड़ लदा ट्रक लेकर बिहार के लिए चला था. आरोप है कि उसने रास्ते में ट्रक में लदी छड़ को बेच दिया और खाली ट्रक लेकर अपने महम्मदपुर स्थित घर लौट आया. इस मामले में सुखपुरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई थी. गुरुवार की रात आरोपी चालक ट्रक के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ गया. पुलिस उससे पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
हिमांशु कुमार

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन