Motihari : मेंटेनेंस कार्य को ले आज बेलीसराय, कोटवा व चीनी मिल फीडर में बंद रहेगी आपूर्ति

Published by :HIMANSHU KUMAR
Published at :17 Apr 2025 5:02 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari : मेंटेनेंस कार्य को ले आज बेलीसराय, कोटवा व चीनी मिल फीडर में बंद रहेगी आपूर्ति

33 केवीए बेलीसराय लाइन दूसरे दिन भी 18 अप्रैल को सुबह 08 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रखा जायेगा.

विज्ञापन

Motihari : मोतिहारी. गर्मी व आंधी पानी को ले विभाग कार्य में जुटी है ताकि आंधी आने पर तार न टूटे और न पेड़ की डाली तार पर गिरे. इसको ले 33 केवीए बेलीसराय लाइन दूसरे दिन भी 18 अप्रैल को सुबह 08 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रखा जायेगा. जिसके कारण बेलीसराय पावर हाउस से संबंधित श्रीकृष्ण नगर, अगरवा, चांदमारी, आजाद नगर, बलुआ, रेड क्रॉस, गायत्री नगर , बेलवनवा, हॉस्पिटल रोड, स्टेशन रोड, चिलवानिया, अंबिकानगर, सदर अस्पताल, बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन तथा शांतिपुरी क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति पूर्णतः प्रभावित रहेगी. कार्य पालक अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि इसके अलावे चीनी मील फीडर व कोटवा प्रखंड फीडर में मेंटेनेंस कार्य किए जायेंगे जहां भी सुबह आइ से 12 बजे तक आपूर्ति प्रभावित होगी.चीनी मील से छोटा बरियारपुर, छतौनी, हवाई अड्डा आदि क्षेत्रों में बिजली प्रभावित रहेगी. कोटवा पूरे प्रखंड क्षेत्र में आपूर्ति निर्धारित समय तक बाधित रहेगी. बताया कि अभी पूरे शहरी क्षेत्र में 68 मेगावट बिजली की खपत हो रही है जो 100 तक गर्मी के दिनों में हो जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
HIMANSHU KUMAR

लेखक के बारे में

By HIMANSHU KUMAR

HIMANSHU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन