Motihari: रुपये गबन के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने करोड़ों रुपये गबन के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
Motihari: संग्रामपुर. पुलिस ने करोड़ों रुपये गबन के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में पूर्वी संग्रामपुर पंचायत के वार्ड 10 गांव संग्रामपुर के राजू प्रसाद, रजनीश कुमार व रवि कुमार शामिल है. बता दें कि संग्रामपुर के व्यवसायी मंटू कुमार ने संग्रामपुर बाजार के तीन लोगों पर हेराफेरी कर एक करोड़ दस लाख 60 हजार 564 रुपया गबन करने का आरोप लगया था. आवेदन में बताया गया हैं कि संग्रामपुर में आदर्श स्टोर एंड पॉप सप्लायर में बतौर मैनेजर स्टाफ रजनीश कुमार को नियुक्त किया था. रजनीश हमेशा हिसाब में गड़बड़ी करता रहा व एक करोड़ दस लाख साठ हजार 564 रुपया गबन कर लिया. पूछताछ में रुपया वापस करने की बात कही, लेकिन बाद में रुपया नहीं दिया. थानाध्यक्ष धीरज कुमार सिंह ने बताया की गिरफ्तार तीनों आरोपियों से आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By हिमांशु कुमार
हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










