छत के रास्ते घुसे चोरों ने उड़ाए 3.35 लाख के आभूषण

नगर परिषद क्षेत्र के प्रोफेसर कालोनी वार्ड नंबर 21 स्थित एक घर से मंगलवार चोरों ने 3.50 लाख के आभूषणों की चोरी कर ली.
चकिया. नगर परिषद क्षेत्र के प्रोफेसर कालोनी वार्ड नंबर 21 स्थित एक घर से मंगलवार चोरों ने 3.50 लाख के आभूषणों की चोरी कर ली. घटना को लेकर प्रोफेसर कालोनी वार्ड नंबर 21 निवासी अंशु कुमारी पति विकास कुमार सिंह ने स्थानीय थाने में एक आवेदन दिया है, जिसमे बताया गया है कि मंगलवार रात्रि करीब एक बजे छत के रास्ते घुसे चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया. चोर रूम में रखे हुए दो ट्राली बैग उठा कर ले गए, जिसमे लगभग तीन लाख पन्द्रह हजार रुपए मूल्य के स्वर्णाभूषण तथा बीस हजार रुपए मूल्य का चांदी का सामान रखा था. पीड़ित की सूचना पर पुलिस की 112 वाहन से पहुंचे पदाधिकारी ने मौके का मुआयना किया.पुलिस प्राप्त आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




