Motihari: खान पिपरा गांव में चोरों ने एक घर से उड़ाये लाखों के सामान

Updated:
विज्ञापन
Motihari: खान पिपरा गांव में चोरों ने एक घर से उड़ाये लाखों के सामान

खान पिपरा पंचायत के खान पिपरा गांव में चोरों द्वारा एक घर में घुसकर पचास हजार रुपए के गहने और अस्सी हजार नगद की चोरी गुरुवार रात्रि में कर लिया गया है.

विज्ञापन

Motihari: फेनहारा. थाना क्षेत्र के खान पिपरा पंचायत के खान पिपरा गांव में चोरों द्वारा एक घर में घुसकर पचास हजार रुपए के गहने और अस्सी हजार नगद की चोरी गुरुवार रात्रि में कर लिया गया है. घटना के संबंध में गृहस्वामी वैद्यनाथ सहनी ने बताया कि रात्रि में हम सब परिवार खाना खाकर सो गए थे. सुबह परिवार के सदस्य जगे तो दिखा के दरवाजा खुला हुआ है. घर में जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था और घर में रखे पचास हजार रुपए का गहना, अस्सी हजार नगद, वहीं एक बकरा और बकरी गायब था. इसको लेकर पीड़ित ने थाना में आवेदन दिया है, जिसमें गांव के ही कृष्णा नंदन सहनी पर आरोप लगाया है कि कुछ दिन पहले जान से मारने की और घर तोड़ने धमकी दिया था उसी पर शक है. थानाध्यक्ष नीलम कुमारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
हिमांशु कुमार

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन