Motihari: पताही से चोरी गयी बाइक के साथ चोर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Motihari: पताही से चोरी गयी बाइक के साथ चोर गिरफ्तार

सीमावर्ती झरौखर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की एक बाइक के साथ एक शातिर नेपाली बाइक चोर को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

Motihari: घोड़ासहन. सीमावर्ती झरौखर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की एक बाइक के साथ एक शातिर नेपाली बाइक चोर को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान नेपाल के रौतहट जिला के सांतपुर थाना क्षेत्र के टेग़रहा गांव निवासी राजेश कुमार यादव के रूप में किया गया है. थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि घोड़ासहन-झरौखर मुख्य पथ स्थित झरौखर चौक पर पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी तभी एक व्यक्ति को हीरो स्प्लेंडर बाइक पुलिस ने रोका तभी बाइक सवार युवक भागने की कोशिश करने लगा. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर उसे पकड़ थाना लाया गया. पुलिस द्वारा पूछताछ के क्रम में उसने बताया कि नेपाल में ही किसी अन्य युवक से बाइक खरीदने की बात स्वीकार किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि बाइक का सत्यापन किए जाने पर बाइक चोरी की निकली. उक्त बाइक जिले के पताही थाना क्षेत्र के पट्टी बोकाने गांव निवासी रविन्द्र प्रसाद यादव के पुत्र अर्जुन प्रसाद यादव की बताई जाती है. पूछताछ के बाद बाइक चोर को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
हिमांशु कुमार

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन