Motihari: एक लाख तीस हजार रुपये के साथ चोर गिरफ्तार

मंगलवार को पचपकडी पुलिस के सहयोग से भंडार गांव में छापेमारी कर गृहभेदन के आरोपी को गिरफ्तार किया हैं.
Motihari: सिकरहना. केन्द्र शासित प्रदेश दादर नगर हवेली की सिलवासा थाना की पुलिस ने मंगलवार को पचपकडी पुलिस के सहयोग से भंडार गांव में छापेमारी कर गृहभेदन के आरोपी को गिरफ्तार किया हैं. पकड़ा गया आरोपी रौशन झा भंडार गांव का रहने वाला हैं. पुलिस ने उसके पास से चोरी की रकम में से एक लाख तीस हजार रुपये भी बरामद किया हैं.मिली जानकारी के मुताबिक रौशन झा दादर नगर हवेली में रह कर एक व्यक्ति के यहां काम करता था. उसी दरम्यान उसने घर से सात लाख चौदह हजार रुपये की चोरी कर फरार हो गया था. सीसीटीवी फुटेज से इसकी शिनाख्त हुई तो गृहस्वामी ने इसके खिलाफ सिलवासा थाना क्षेत्र में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. पचपकडी थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने बताया कि आरोपी रौशन झा को सिलवासा पुलिस के हवाले कर दिया गया हैं. कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड लेकर आगे की कार्रवाई के लिए उसे अपने साथ दादर नगर हवेली लेकर जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By हिमांशु कुमार
हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










