अभी गर्मी से तीन दिन नहीं मिलेगी निजात, 15-16 को वर्षा की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक पूर्वी चंपारण सहित उत्तर बिहार के जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.
मोतिहारी. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक पूर्वी चंपारण सहित उत्तर बिहार के जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. इस अवधि में मध्यम हीट वेब की स्थिति बनी रह सकती है. मॉनसून के सक्रिय होने की संभावना के कारण 15 से 16 जून के आसपास हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है. अधिकतम तापमान 38 से 42 व न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री रहने की संभावना है. जिन किसान भाईयों के पास सिंचाई की सुविधा है, वे लंबी अवधि वाले धान यथा राजश्री, राजेन्द्र मंसूरी, स्वर्णा सब वन आदि की रोपनी कर सकते है. जो किसान भाई अब तक हल्दी व अदरक की बुआई नहीं किये है, वे शीघ्र बुआई करे. मध्यम अवधि के धान किस्म के लिए संतोष, सीता, सरोज, राजश्री, प्रभात, राजेन्द्र सुभाषिनी, राजेन्द्र कस्तूरी, राजेन्द्र भगवती, सुगंधा आदि किस्मों के लिए बीज गिराये. मूंग, उरद अगर तैयार है तो फलियों की तुराई कर हरी खाद के लिए उसके पौधे को मिट्टी पलटने वाले हल से उसके पौधों को गाड़ दे. लीची किसान फल तुड़ाई के बाद बगीचों की जुताई कर उर्वरक का प्रयोग करे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










