बेटी की शव पहुंचते हीं घर में मचा कोहराम

पूर्वी सरेया पंचायत के वार्ड -9 चैनपटी गांव में शनिवार की दोपहर बेटी के ससुराल से शव आने के बाद गांव में मातम छा गया.
पहाड़पुर. थाना क्षेत्र के पुर्वी सरेया पंचायत के वार्ड -9 चैनपटी गांव में शनिवार की दोपहर बेटी के ससुराल से शव आने के बाद गांव में मातम छा गया.आलम यह था कि मृतक सलमा खातुन की मां लोगों के सामने आंचल बढ़ा चीखती चिल्लाती रही की “अब केकरा के हम आपन धन कहेब ” हमरा धन के ससुराल वाला गला दबा के मार दिहले सन. मामले में मिली जानकारी के अनुसार सलमा की शादी लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व मझौलिया थाना क्षेत्र के अवहर कुड़ियां गांव में मुस्लिम रीति रिवाज के साथ किया गया था. मृतक के परिजनों द्वारा ससुराल वालों पर आरोप लगाया गया है की मेरी बेटी की हत्या गला दबा कर किया गया है. हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए मझौलिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन भी दिया गया है. मृतका सलमा खातुन की मां शैबूनेशा ने कहा की नवम्बर 23 में बड़ी बेटी सलमा की शादी कुड़िया निवासी शरीफ मियां के पुत्र हुसैन मियां के साथ दान दहेज देकर की थी. उसके बाद से ससुराल वालों द्वारा मेरी बेटी के साथ व्यवहार सही नहीं रहता था. शुक्रवार को एक-एक कुड़िया से मेरे समधी शरीफ मियां का फोन आया की आपकी बेटी कमरा बंद की है. कुछ कर लेगी.उसके बाद भागी भागी वहां पहुंची तो देखी की मेरी बेटी मृत पड़ी है.उसके गले में धब्बे का निशान हैं.वहीं घटना का अंजाम देकर ससुराल वाले फरार थें.आस पास के लोगों से पता चला की मामूली सी विवाद को लेकर मारपीट कर अंत में गला दबाकर हत्या कर दी गई है.सुचना पर पहुंची मझौलिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया.पीड़ित माता शैबूनेशा ने मझौलिया थाना में आवेदन देकर ससुर शरीफ मियां पति हुसैन मियां ननद सहाना खातुन सास मुअनी खातुन देवर महमद शहीद मियां व बहनोई रहमत मियां को आरोपित किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




