ePaper

Motihari: छठ त्योहार पर गांव जा रहे हैं तो शहर के मकान की सुरक्षा करें सुनिश्चित

Updated at : 26 Oct 2025 5:41 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari: छठ त्योहार पर गांव जा रहे हैं तो शहर के मकान की सुरक्षा करें सुनिश्चित

यह खबर उनलोगों के लिए जरूरी है, जो छठ त्योहार पर शहर के मकान में ताला लगा गांव जाते है.

विज्ञापन

मोतिहारी . यह खबर उनलोगों के लिए जरूरी है, जो छठ त्योहार पर शहर के मकान में ताला लगा गांव जाते है. वैसे लोग पहले शहर के घर की सुरक्षा को सुनिश्चित करे, उसके बाद ही गांव जाये, ऐसा न हो कि गांव से वापस लौटने पर घर पश्चतावा हो. क्योंकि चोरों की निगाह हमेशा बंद घरों पर टिकी रहती है. वैसे पुलिस का दावा है कि छठ त्योहार पर शहर के मेन रोड से लेकर गली मोहल्ले में पुलिस की गश्त बढायी गयी है.रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट पेट्रा्ेलिंग के साथ-साथ पैदल गश्त भी होगी. इसके लिए अतिरिक्त बल भी नगर थाने को मिला है. पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था अपनी जगह है, अपने घरों की सुरक्षा की जिम्मेवारी खूद भी उठानी पड़ेगी, वरना जीवन के कठितन परिश्रम से अर्जित की गयी सम्पत्ति चोर मिनटों में गायब कर देंगे. घरों का किमती सामान बचाना है तो देख-रेख व सुरक्षा की जिम्मेवारी पड़ोसी को देकर जाये. हो सके तो किसी रखवाल को घर पर रख दे. इससे भी नहीं तो परिवार का कोई एक सदस्य घर की रखवाली में रहे. क्योंकि दिपावली व छठ त्योहार पर प्रत्येक साल शहर से लेकर आसपास के इलाकों में चोरी की घटनाएं होती रही है. नगर इंस्पेक्टर राजीव रंजन ने बताया कि छठ त्योहार को लेकर शहर से मेन रोड व गली मोहल्लों में चुस्त-दुरूस्त पेट्रोलिंग की व्यवसथा की गयी है.

घर की सुरक्षा के लिए उपाय

घर को अच्छी तरह से बंद करें: गांव निकलते समय पहले, सुनिश्चित करें कि सभी दरवाजे और खिड़कियां ठीक से बंद हैं.बिजली के उपकरण बंद कर दें: यात्रा के दौरान गैर-जरूरी बिजली के उपकरणों को बंद कर दें.

अतिरिक्त चाबियां किसी को दें: किसी भरोसेमंद पड़ोसी या रिश्तेदार को अपने घर की अतिरिक्त चाबी दे दें, ताकि वे किसी आपात स्थिति में घर की देखरेख कर सकें।.- सामान सुरक्षित रखें: कीमती सामान और गहनों को सुरक्षित स्थान पर रखें, जैसे कि एक लॉकर या तिजोरी में.सुरक्षा की दृष्टि से: अपने पड़ोसियों को सूचित करें कि आप यात्रा पर जा रहे हैं, और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की रिपोर्ट करने के लिए उनसे कहें.

– सीसीटीवी या अलार्म: यदि संभव हो, तो अपने घर पर सीसीटीवी कैमरे या अलार्म सिस्टम लगवाएं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन